जिले में कहीं हल्की बारिश तो कहीं निकली तेज धूप
भागलपुर, अगस्त 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गुरुवार का मौसम मिलाजुला रहा। सबौर समेत जिले के पूर्वी क्षेत्र में स्थित प्रखंडों में 5.1 मिलीमीटर हल्की बारिश हुई। वहीं शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। भागलपुर शहर में दोपहर दो बजे तक तेज धूप के कारण उमस और गर्मी रही। वहीं दोपहर बाद आसमान में काले घने बादल छाने व हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह में हवा में नमी की मात्रा 81 प्रतिशत रही, जो दोपहर तक कम होकर 72 प्रतिशत तक पहुंच गया। औसत 6.9 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्व दिशा से हवा चलती रही।भारत यह भी पढ़ें- जिले में 23 अगस्त तक हल्की बारिश का अनुमान मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 21-23 अगस्त के दौरान जिले के आसमान में बादल छाए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.