बागपत, मार्च 7 -- बागपत। महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिंक शौचालय अब खुद सवालों के घेरे में है। पिंक शौचालय में पुरुषों का बेरोकटोक आना-जाना है। सफाई व्यवस्था तक बेपटरी हो चुकी है, बिजली गुल रहती है जिस कारण महिलाएं परेशान रहती है। नगर पालिका परिषद बागपत व बड़ौत द्वारा दो साल पहले बनवाये गए पिंक टॉयलेट के संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों की लापरवाही से हाल बद से बदतर होते जा रहे हैं। ज्यादातर समय इनपर ताला लटका दिखाई देता है। साफ-सफाई न होने के कारण महिलाएं इनका उपयोग करने से कतराती हैं। इनमे बिजली और पानी का भी अभाव है। बिजली कनेक्शन तो है, लेकिन बल्ब गायब हैं।बड़ौत। बाजार पुलिस चौकी में नगर पालिका ने करीब दो वर्ष पहले यहां पिंक शौचालय का निर्माण कराया था। कुछ ही महीनों में शौचालय की हालत बदतर हो गई थी। शौचालय की बाहरी टाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.