गोंडा, मार्च 9 -- गोण्डा। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही बुधवार को जिले में आ रही है। सबसे पहले वह सर्किट हाउस में अपरान्ह 11:00 बजे से महिला सम्बन्धी शिकायतों की जनसुनवाई करेंगी। इसके बाद महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने अपील किया है कि पीड़ित महिलाएं जनसुनवाई में शिकायत प्रस्तुत कर सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.