जिले में करीब 300 पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की प्रतिनियुक्ति
कोडरमा, मई 27 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को लेकर कोडरमा पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी। गुरुवार को जिले में बकरीद पर्व मनाया जायेगा। इसको लेकर करीब 300 पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है वहीं सभी थानों में क्यूआरटी टीम भी तैनात रहेगी। एसपी कुमार शिवाशिष ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये गए हैं। कहा कि 30 मई के शाम तक पुलिस जगह-जगह अलर्ट रहेगी। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 67 अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व जवान दूसरे जिले से मंगाए गए हैं। बकरीद को लेकर सभी थानों में शांति समिति की बैठक पूर्व में की जा चुकी है। कोडरमा और तिलैया थाना क्षेत्र में एसडीपीओ, जयनगर थाना क्षेत्र में डीएसपी तैनात रहेंगे। वहीं नमाज के दौरान सभी थाना प्रभारियों को स्वयं पेट्रोलिंग में शामिल रहने का निर्देश द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.