बलिया, अप्रैल 28 -- बलिया। जिले में पेट्रोलियम पदार्थ की किल्लत फिलहाल दूर होती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को दर्जनों पेट्रोल पम्प ड्राइ थे। जहां पर तेल मिल रहा था वहां पर भोर से ही लोगों की कतार लगी हुई थी। वैसे अधिकारियों का दावा है कि हालात धीरे-धीरे अब समान्य हो रहा है। डीजल-पेट्रोल की दिक्कत वैसे तो इरान पर अमेरिका और इजरायल के हमला के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में ही शुरु हो गया था। हालांकि बीच में जंग रुकने के आसार बने तो स्थिति में बदलाव हो गया। इसी बीच करीब एक सप्ताह पहले अचानक डीजल-पेट्रोल की समस्या खड़ी हो गयी। यह भी पढ़ें- एलपीजी के बाद अब पेट्रोल पंपों तेल वितरण में कटौती से लोगों की बढ़ी परेशानी पीक सीजन यानि शादी-विवाह का मौसम तथा फसलों की कटाई-मड़ाई शुरु होने से तेल की मांग भी अधिक बढ़ गयी। मांग के सापेक्ष आपूर्ति नहीं होने...