लोहरदगा, मई 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में बढ़ोतरी के साथ ही कोयले की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। हालांकि कोयले की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी तो नहीं हुई है, लेकिन मांग बढ़ने के कारण बाजार में इसकी खपत काफी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले में कोयला 20 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है, जो पहले 15 रुपए किलो के भाव बिका करता था।

कोयले की खपत में वृद्धि पहले जहां जिले भर में एक महीने में करीब 15 टन कोयले की खपत होती थी, वहीं अब 20 टन कोयला भी कम पड़ रहा है। कमर्शियल गैस के मूल्य बढ़ोतरी का सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर पड़ा है। कई होटल संचालकों को मजबूरी में गैस की जगह कोयला और लकड़ी का उपयोग करना पड़ रहा है। जिससे उनकी लागत बढ़ गई है। भोजन बनने में समय भी अधिक लग रहा है। ...