मैनपुरी, अगस्त 22 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में बीएसए सूर्य प्रताप सिंह से मुलाकात की। बीएसए को परिषदीय विद्यालयों में मिडडे मील भुगतान की समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि ग्राम प्रधानों को शासन द्वारा प्रशासक इसलिए बनाया गया है कि कोई भी सरकारी योजना बाधित न हो। लेकिन कुछ ग्राम प्रधानों द्वारा मिड डे मील चेक पर हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं। जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा नए वित्तीय कार्य नहीं कराया जा सकते हैं लेकिन पुराने कार्य न रुकें इसीलिए उन्हें प्रशासक बनाया गया लेकिन कुछ ग्राम प्रधान मिड डे मील चेक पर हस्ताक्षर करने से मना कर रहे हैं। जिलासंरक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा कि यदि प्रधान द्वारा मिड डे मील...