जिले में कई जगह छापेमारी, दूध- दही और खोया समेत लिए गए 12 नमूने
बिजनौर, जून 20 -- बिजनौर।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में दूध व इससे बने खाद्य पदार्थों की जांच को एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नियमों के अनुसार कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य नादिर अली के मुताबिक इस कार्रवाई में दूध, दही, खोया और पनीर जैसी रोजमर्रा की डेयरी वस्तुओं के सैंपल लिए गए। भोले बाबा मिल्क फूड इन्डस्ट्रीज, चांदपुर, एसएमसी फूड लिमिटेड चांदपुर, एसएमसी फूड लिमिटेड हल्दौर, दूध सरोवर डेरी, नूरपुर रोड, बिजनौर, हरित प्रदेश मिल्क प्रोडक्ट कम्पनी लिमिटेड, हल्दौर, देवेन्द्र कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह ग्राम बुढ़नपुर, स्योहारा, सतीश गिरी पुत्र कैलाश गिरी दूध डेरी, किशनपुर आंवला, सौरभ कुमार पुत्र छोटेलाल ग्राम बसेड़ा, चांदपुर, कमल कुमार पुत्र महेन्द्र पाल सिंह ग्राम बुढ़नपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.