गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में कई उद्यमी श्रमिकों को नया वेतन देने के लिए तैयार नहीं है। जिसको लेकर विभाग में शिकायतें पहुंचने लगी है। श्रम विभाग अप्रैल माह से वेतन लागू करने पर उद्योगों में जोर दे रहा है। वहीं उद्योग संगठनों की ओर से नया वेतन उद्योगों पर वित्तीय बोझ बढ़ने का दबाव बताया रहा है। नया वेतन लागू करने को लेकर उद्योग-श्रम विभाग आमने-सामने हो गए है। उद्योग संगठनों की ओर से कहा गया है कि देशों के बीच तनाव से नए ऑर्डर नहीं मिल रहे है। काम की कमी से उत्पादन कम होने से खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। ऐसे में श्रमिकों को नया वेतन देना मुश्किल हो रहा है। चार हजार प्रति श्रमिक बढ़ाकर वेतन देना मुश्किल हो गया है। मई माह के वेतन बढ़ाकर नहीं देने पर बीस से अधिक उद्योगों के श्रमिकों की ओर से श्रम विभाग में शिकायत की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.