जिले में औने-पौने कीमत पर मक्का की फसल बेच रहे किसान
खगडि़या, जून 1 -- खगड़िया, नगर संवाददाता खगड़िया के लिए पीला सोना कहे जाने वाला मक्का की फसल अब धीरे-धीरे घाटे का सौदा साबित हो रहा है। एक बार फिर से किसान मौसम की मार के बाद कीमतों के कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में किसानों के हालात ऐसे हैं कि मोटी रकम खर्च करने के बाद तैयार हुए मक्का के फसलों का सही कीमत ही नहीं मिल पा रही है। ऐसे में किसानों के चेहरे के रंगत उड़े हुए हैं। किसानों की मानें तो बताते हैं कि खेती में लगाए गए पूंजी व उसके ब्याज को अगर जोड़ा जाय तो मामूली मुनाफा हो रहा है। ऐसे में आर्थिक तरक्की करना संभव प्रतीत नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी के समय में मक्का की कीमत महज 19 सौ रुपए प्रति क्विंटल ही है। वह भी महाजनो के ईच्छा के अनुरूप कीमतों में उतार चढ़ाव होता है। किसानों ने बताया कि मक्का किसानों की समस्याओं को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.