सहरसा, जून 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा में औद्योगिक क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बिहार सरकार द्वारा सहरसा जिले के सर्वांगीण विकास औरऔद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी महत्व का निर्णय लिया गया है। बिहार मंत्रिमंडल द्वारा उद्योग विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए सहरसा जिला अंतर्गत कहरा अंचल के बनगांव एवं देवनागोपाल मौजा में कुल 420.625 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा और इसके लिए 88 करोड़ 1 लाख 13 हजार 847 रूपये की राशि के व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह भूमि अधिग्रहण बिहार आधारभूत संरचना विकास प्राधिकरण बियाडा के माध्यम से किया जाएगा। जिससे सहरसा जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इस निर्णय से कोसी क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन, उद्यमिता विकास तथा स्...