बांका, अप्रैल 16 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिले में इनदिनों ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का नियंत्रण नहीं रह गया है। जिले के विभिन्न सड़कों पर खुलेआम ओवरलोड वाहनों का परिचालन हो रहा है तथा इसे पास कराने में एक बार फिर से पासर गिरोह सक्रिय हो गया है। ओवरलोड वाहनों के परिचालन के कारण जहां सरकार को रोजाना लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है वहीं हर वक्त सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर जिले के भागलपुर हंसडीहा मार्ग ओवरलोड वाहनों के परिचालन के लिए पूर्व से चर्चित रहा है। रात 9 बजते ही ओवरलोड वाहनों के परिचालन का खेल शुरू हो जाता है तथा रातभर परिचालन होता है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से ओवरलोड मिट्टी ढुलाई करने से दरक रही सड़क स्थानीय लोगों की माने तो बांका के भागलपुर हंसडीहा मार्ग पासर गिरोह के गिरफ्त में आ गया है। इस मार्ग पर महत्वपूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.