रुद्रपुर, फरवरी 22 -- रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में ओवरलोडिंग के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। कोतवाली काशीपुर, आईटीआई, गदरपुर, पुलभट्टा, सितारगंज और खटीमा सहित यातायात रुद्रपुर, यातायात काशीपुर व सीपीयू रुद्रपुर की टीमों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। कई वाहनों के मौके पर चालान किए गए, जबकि गंभीर मामलों में वाहनों को सीज कर कोर्ट चालान की कार्रवाई भी की गई। अब तक कार्रवाई के दौरान 56 ओवरलोड वाहनों का चालान, 47 वाहनों को सीज और 27 वाहनों के कोर्ट चालान किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त ओवरस्पीड के मामलों में भी 4 चालान और 4 कोर्ट चालान किए गए हैं। एसएसपी अजय गणपति ने ने कहा कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम को देखते हुए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.