सासाराम, मार्च 9 -- सासाराम, हिन्दुतान संवाददाता। डीएम उदिता सिंह के निर्देशन में जिले में ऑनलाइन म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) मामलों के निष्पादन में तेजी आई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में म्यूटेशन मामलों के निष्पादन की दर 93.55 प्रतिशत तक पहुंच गई है। बताया जाता है कि जिले में कुल 39053 में से 36536 मामलों का निष्पादन किया गया है। जबकि 2517 मामले लंबित हैं। इनमें से 724 मामले निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा 1793 मामले समय सीमा के बाद लंबित हैं। अनुमंडलवार प्रगति की समीक्षा करने पर पाया गया कि डेहरी अनुमंडल में 5963 मामलों में से 5502 मामलों का निष्पादन किया गया। सासाराम अनुमंडल में 22119 मामलों में से 20820 का निष्पादन किया गया। वहीं बिक्रमगंज अनुमंडल में 10971 मामलों में से 10214 का निष्पादन किया गया। डीएम ने कहा कि म्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.