अयोध्या, फरवरी 3 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी में ऑनलाइन मांसाहार की सप्लाई बंद होने के कारण कंपनियों की आमदनी कई गुना कम हो गई है जिससे कर्मचारी परेशान हैं। मामले को लेकर एक कंपनी के कर्मचारियों ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक खाद्य आयुक्त से मुलाकात कर बीच का रास्ता निकालने की गुहार लगाई है लेकिन अधिकारी से प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। धार्मिक नगरी में एक माह पूर्व रामधाम के पंचकोसी क्षेत्र में नानवेज खाद्य सामग्री के प्रतिबंध को सख्ती से लागू कर दिया है। क्योकि आरोप था कि फूड डिलीवरी एप्स के माध्यम से धार्मिक क्षेत्र में बने होटल, होमस्टे और रेस्टोरेंट आदि में नॉनवेज सप्लाई किया जा रहा है। विरोध की आवाज तेज होने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ऑनलाइन कंपनियों को सख्त दिशा- निर्देश जारी कर दिए। जानकारी के मुता...