चंदौली, अप्रैल 11 -- चंदौली, वरिष्ठ संवाददाता। विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। इस सूची में जिले के चारों विधानसभा में कुल 1320890 मतदाता बने हैं। इसमें पुरूष मतदाता 719567 और महिला मतदाता 601294 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 29 है। छह मार्च तक प्राप्त किए गए दावे और आपत्तियों में 70399 मतदाता बढ़े हैं। जिसमें पुरूष मतदाता 35198 और महिला मतदाता 35199 बढ़ने के साथ ही दो थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। एसआईआर की पूरी प्रक्रिया के बाद जिले में 167931 मतदाता कम हुए हैं। एसआईआर शुरू होने से पहले जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1488821 वोटर थे। यह जानकारी शुक्रवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने कलक्ट्रेट सभागार में दी। जिलाधिकारी ने बताया कि आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को जिले का जेण्डर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.