नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में एसआईआर अभियान के तहत गणना फॉर्म वितरण और फीडिंग के कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकडों के अनुसार, जिले में कुल 765135 निर्वाचक हैं। जिनके सापेक्ष वर्तमान तक जिले में 262552 (34.31 फीसदी) गणना फार्म ही बांटे गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने एसआईआर की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्री आदि अधिकारियों को उक्त कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ से घर-घर जाकर फॉर्म वितरण और संकलन का कार्य कराने के साथ लक्ष्य की पूर्ति तय समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गणना प्र...