कोडरमा, जून 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिले में इस कार्यक्रम की तैयारी 20 जून से प्रारंभ होगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून से 29 जून तक एसआईआर की तैयारी, प्रशिक्षण एवं आवश्यक प्रिंटिंग कार्य संपन्न किए जाएंगे। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण करेंगे। इसी अवधि में 29 जुलाई तक मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। 5 अगस्त को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 13 व 14 जून को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, अनमैप्ड मतदाता कराएं सत्यापन इसके साथ ही ...