जहानाबाद, अप्रैल 28 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। अनुश्रवण के क्रम में पाया गया कि अरवल जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूर्णत: सामान्य है। 27 अप्रैल को जिले में कुल 3959 एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। आमलोगों की किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। जिले के सभी 14 गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी गैस की बुकिंग प्राप्त होने के उपरांत गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.