सीवान, अप्रैल 9 -- सीवान, हिप्र। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हैं और आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि इंडेन के 30 वितरकों के पास 12,873, भारत गैस के 10 वितरकों के पास 4,866 तथा हिंदुस्तान गैस के आठ वितरकों के पास 2,137 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार कुल 48 एजेंसियों में 19,876 गैस सिलेंडर मौजूद हैं। सभी कंपनियों द्वारा प्रतिदिन आपूर्ति की जा रही है और होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। डीएम ने कहा कि गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई भी जारी है। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली या अनियमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.