जिले में एलपीजी की आपूर्ति हुई सामान्य
गुड़गांव, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में रसोई गैस (एलपीजी) को लेकर मची मारामारी अब खत्म हो गई है और आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य हो गई है। राहत की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में गैस की कालाबाजारी की कोई भी शिकायत सामने नहीं आई है। डीसी अजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी वितरण प्रणाली पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि कालाबाजारी, जमाखोरी और गैस सिलेंडरों के अवैध डायवर्जन पर सख्त रोक लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीमें फील्ड में लगातार सक्रिय हैं। इन टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नियमित तौर पर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को समय रहते रोका जा सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.