हाजीपुर, मार्च 20 -- हाजीपुर। निज संवाददता जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं आइओसीएल तीनों कंपनियों घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सेवा सुचारू रूप से शुरू कर दी है। वर्तमान में प्रतिदिन 14,000 से अधिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इससे अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने प्रेस वार्ता कर मीडियाकर्मियों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों के अंतराल पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के अंतराल पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था संचालित की जा रही है। ऑनलाइन नंबर लगाने के तीनों दिनों के अंदर आपूर्ति की जा रही है। सभी उपभोक्ताओं को क्रमवार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने आमजन से अप...