गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में एलएलबी की 4600 से अधिक सीटों पर 31 दिसंबर यानी आज से दाखिले शुरू होने जा रहे हैं। एमएमएच में एलएलबी की कुल 132 सीट पर लगभग 12 गुना आवेदन हुए हैं। यानि एक सीट पर दाखिले के लिए 12 छात्रों की दावेदारी है। अधिकतर निजी कॉलेजों में भी सीटों से अधिक आवेदन हैं। अधिक आवेदनों के चलते कटऑफ भी हाई रही है। एमएमएच में सामान्य वर्ग की 80.8 और ओबीसी की 75.25 फीसदी कटऑफ लगी है। चौधरी चरण सिंह से संबद्ध जिले के कॉलेजों में एलएलबी के दाखिले के लिए पहली मेरिट जारी कर दी गई है। कॉलेजों ने शनिवार की देर शाम तक मेरिट तैयार की। कुछ कॉलेजों ने नोटिस बोर्ड पर मेरिट लगा दी तो कुछ सोमवार को लगाएंगे, हालांकि कॉलेजों की तरफ से चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर भेजे जा चुके हैं। एमएमएच कॉलेज के विधि विभाग के अध्यक्...