जिले में एक सप्ताह से पारा 42 डिग्री के पार, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। जिले में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है और जमीन तपकर तवे जैसी हो गई है। बीते एक सप्ताह से 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचे तापमान और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह थाम दिया है। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और लोग केवल बेहद जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.02 कमी तो न्यूनतम तापमान में 0.08 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी होने से लोगों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पास शनिवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.1 और न्यूनतम तापमान 26.8 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.