जिले में एक लाख से ज्यादा मीटर होंगे पोस्ट-पेड
मिर्जापुर, मई 11 -- मिर्जापुर। स्मार्ट प्री-पेड मीटर के सरकार के पोस्ट-पेड करने के निर्णय से जिले के घरेलू उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। शासन ने प्री-पेड मीटरों को अब पोस्ट-पेड मीटर में बदलने के लिए पावर कारपोरेशन को तीन माह का समय दिया है। उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर यह है कि जून माह का बिल पूर्व की भांति पोस्टपेड की तरह मोबाइल पर एसएमएस, वाट्सऐप के माध्यम से आएगा। जिले में लगभग चार लाख 10 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें घरेलू विद्युत कनेक्शन यानि सिंगल फेस बत्ती, पंखा आदि के लगभग एक लाख 27 हजार उपक्ताओं के स्मार्ट मीटर प्री-पेड मोड में परिवर्तित किए जा चुके हैं। इस बाबत पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का आदेश जिले के मुख्य अभियंता कार्यालय को प्राप्त हो गया है। प्री-पेड मीटरों को पोस्ट-पेड मोड में करने के साथ ही कारपोशन ने यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.