प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज। जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। बदलते मौसम में उनके अनाज न तो खुले में रहने के कारण बारिश में भीगेंगे और न ही ठंड के मौसम में ओस से खराब होंगे। जल्द ही एक लाख मीट्रिक टन अनाज के भंडारण के लिए केंद्र बनाया जाएगा। दरअसल, जिले में मौसम अच्छा होने के कारण गेहूं और धान दोनों की पैदावार बहुत अधिक होती है। इस बार धान की स्थिति का आकलन इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो लाख 73 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित तारीख से 24 दिन पहले ही हो गया और अभी भी हजारों मीट्रिक टन धान गोदामों में पड़ा हुआ है, जिसके कारण किसान परेशान हैं। अफसरों का कहना है कि गेहूं की खरीद में भी ऐसा ही होता है। जिले में इस वक्त चार भंडारण हैं, जिसमें एक अलोपीबाग में और शेष तीन नैनी में बनाए गए हैं। इनकी कुल क्षमता ढाई लाख मीट्रिक ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.