बदायूं, अप्रैल 30 -- सरकार के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान को मिशन मोड में लागू करने का निर्णय लिया है। 1 मई से शुरू होने वाले इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य छह से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों का स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। बेसिक शिक्षा परिषद के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को इसे जन आंदोलन बनाने के निर्देश दिये। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत विभाग का विशेष ध्यान उन क्षेत्रों पर रहेगा जहां शिक्षा की पहुंच अब भी चुनौतीपूर्ण है। रणनीति के अनुसार, श्रमिक बस्तियों, ईंट-भट्ठों और झुग्गी-झोपड़ियों में सघन सर्वे कर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित किया जाएगा और उन्हें निकटतम विद्यालयों में नामांकित किया जाएगा। यह अभियान विशेष रूप से उन बच्चों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.