हाथरस, दिसम्बर 20 -- हाथरस। हाथरस जिले की सड़कों पर दूरी तय करने वाले लोगों के लिए राहत की बात है। अब जिले के ब्लैक स्पॉट पर यातायात संकेतक आपको जागरुक करेंगे। एक दर्जन से अधिक ब्लैक स्पॉट पर एनचएआई व लोनिवि के द्वारा यलो लाइट व सफेद पट्टी बनाने के साथ ब्रेकर बनाए जाएंगे। साथ ही अब ज्यादा दुर्घटना वाले इलाकों को चिहिंत किया जाए। नए दुर्घटना वाले इलाकों की तलाश पुलिस प्रशासन के द्वारा की जाएगी। क्रिटिकल टीमें इन स्पॉट पर दुर्घटना के दौरान मदद करेंगी। शासन स्तर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन स्वामियों को जागरुक किया जा रहा है। साथ ही लापरवाहों के चालान किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी यह थी कि ब्लैक स्पॉट पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.