जिले में एक दर्जन पेट्रोल पंप ड्राई
संतकबीरनगर, मई 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डीजल-पेट्रोल का संकट बदस्तूर जारी है। प्रतिदिन पेट्रोल पंपों के ड्राई होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह कि जिस पंप पर तेल आ रहा है वह उसी दिन रात में या अगले दिन सुबह तक ड्राई हो जा रहा है। नियमित आपूर्ति न हो पाने से फिर दो दिन पंप ड्राई हो जा रहे हैं। मेंहदावल, बघौली क्षेत्र के पेट्रोल पम्पों पर तेल नहीं मिला। इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। पेट्रोल पंपों का चक्कर लगाने को लोग मजबूर हुए। बघौली क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल संकट लगातार बना हुआ है। तिघरा, जंगल कला, बनकटिया स्थित अन्य पेट्रोल पम्पों पर ईंधन खत्म होने से पम्प पूरी तरह ड्राई रहे। पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पम्पों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.