जिले में एक जून से सडकों पर चलेगा महाअभियान, नाबालिग के गाडी चलाने पर लगेगी रोक
बांका, मई 25 -- बांका। निज प्रतिनिधि। अब सडकों पर फर्राटा भरते नाबालिग नजर नहीं आएंगे। जिले की सडकों पर वाहन चलाते नाबालिग की वजह से हो रहे सडक हादसों पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी एक जून से सूबे में सडक पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष महाअभियान चलाया जायेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृति पर पूरी तरह रोक लगाना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना है। मुख्यालय की ओर से जारी कडे निर्देशों के बाद अब अगर कोई नाबालिग (18 वर्ष से कम उम्र का) सडक पर टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर चलाते पकडे गए, तो इसके एवज में भारी जुर्माना भरना पड सकता है। नए नियमों और इस महाअभियान के तहत परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया है। अब लापरवाही बरतने वाले माता-पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.