सोनभद्र, मई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि घर-घर वेद अभियान के माध्यम से जिले के प्रत्येक घर तक वेद-वेदांग और संस्कृत शिक्षा पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए सोनभद्र वैदिक शिक्षा एवं सामान्य विकास समिति की तरफ से व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।
गुरूकुल व्यवस्था की आवश्यकता राबर्ट्सगंज के विकास नगर में रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान सहायक प्रोफेसर ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध धारा को पुन: समाज तक पहुंचाने के लिए गुरूकुल व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है। वेदों में निहित ज्ञान संस्कृत भाषा में सुरक्षित है, इसलिए संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि घर-घर तक संस्कृत और शास्त्रों का ज्ञान पहुंचाने में गुरूकुल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.