जिले में एकल शिक्षक वाले विद्यालयों के सुधरेंगे हालात, दूर होगी कमी
कोडरमा, जून 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में एकल शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों के दिन अब बहुरनेवाले हैं। जानकारी के अनुसार, अब कोई भी सरकारी स्कूल एकल शिक्षक यानी सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे नहीं संचालित होंगे। विभाग ने नियम लागू करते हुए सभी सरकारी स्कूलों में कम से कम दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को अनिवार्य करने पर विचार किया है। कुछ जगहों पर यह व्यवस्था लागू भी हो गई है।इस फैसले से उन प्राथमिक और मध्य विद्यालयों को बड़ी राहत मिलेगी, जहां अबतक एक ही शिक्षक पर पूरे स्कूल के संचालन, बच्चों को पढ़ाने और मध्याह्न भोजन जैसी प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संभालने का भारी बोझ है। नई व्यवस्था को धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से काम शुरू कर दिया गया है। विभाग द्वारा ऐसे एकल शिक्षक वाले स्कूलों की सूची मांगी गई है। योजना के अनुसार, जिन स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.