प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के 24 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। बीएसए अनिल कुमार की ओर से जारी विज्ञापन में ब्लॉक संसाधन केंद्रों में 20 और नगर संसाधन केंद्र में चार पदों के लिए परिषदीय स्कूलों में पहले से कार्यरत शिक्षकों से 14 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। 60 अंकों की विषयवार लिखित परीक्षा, 30 अंकों की माइक्रो टीचिंग और दस अंकों के साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा। वांछित विषय में स्नातक की उपाधि के साथ अध्यापक प्रशिक्षण योग्यता, परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कम से कम पांच साल शिक्षण का अनुभव होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- क्या 2021 की टीईटी का नहीं टूट पाएगा रिकॉर्ड? सेवानिवृत्ति में कम से कम दस साल बाकी हों और किसी भी प्रकार की जांच न चल रही हो और न ही पूर्व में किसी...