मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। ईद का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास पूर्वक नगर सहित जिले में शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर सदर अंजुमन इस्लामिया सह सदर ईदगाह में तय समय पर सुबह आठ बजे जामा मस्जिद के ईमाम कारी जलालुद्दीन कासमी ने नमाज पढाया। नमाज के पहले इमाम ने रोजेदारों को नीयत बांध लेने सहित कई सलाहियतें दीं। नमाज के लिए उमड़ी थी भीड़: ईद की नमाज अदा करने के लिए हजारों रोजेदारों के पहुंचने के कारण ईदगाह का मैदान छोटा पड़ रहा था। जिसके कारण रोजेदारों को अंजुमन इस्लामिया की छत पर और सड़क पर मुकम्मल व्यवस्था कर नमाज पढनी पड़ी थी। सदर ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए नगर के मोहल्लों से लेकर दूर ग्रामीण क्षेत्रों के कई रोजेदार पहुंचे हुए थे।भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद का पर्व मना: शहर सहित जिलेभर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के ...