अररिया, मई 21 -- अररिया, वरीय संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स एवं उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों व पशुपालकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बने। जिले में उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी एवं तस्करी पर कड़ी निगरानी रखें, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। गड़बड़ी बर्दास्त नहीं होगी। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए。 यह भी पढ़ें- जिले में उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी एवं तस्करी पर रखें कड़ी निगरानी, गड़बड़ी बर्दास्त नहींबीमा योजना से पशुपालकों को करें आच्छादित: समीक्षा के दौ...