बांका, अप्रैल 19 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। आजकल जिले में जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे हवा में मौजूद नमी लगातार कम होती जा रही है, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहा, जहां सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। जबकि दोपहर करीब 3 बजे शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे थोड़ी राहत की उम्मीद जगी, लेकिन इसके बाद उमस और भी अधिक बढ़ गई। जबकि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी ने लोगों को और अधिक परेशान कर दिया। यह भी पढ़ें- जिले में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें इधर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.