खगडि़या, मई 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सोमवार को भी खासा गर्मी का असर रहा। तेज धूप व गर्म हवा से लोग कुम्हलाते रहे। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग सोमवार को दिनभर परेशान रहे। हालांकि शाम में हवा से मौसम में थोड़ी राहत रही। लोगों की दिनचर्या इनदिनों बदल गई है। पिछले एक सप्ताह से वातावरण गरम रह रहा है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले रविवार को तेज धूप से उमस बना रहा था। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह भी पढ़ें- चमकी धूप, खिले किसान न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार को भीषण गर्मी रही थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय...