गाजीपुर, मार्च 21 -- गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विभिन्न ईदगाहों सहित मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात कर चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेंवई का लुफ्त उठाया। इस दौरान सेंवई की मिठाई से पूरी तरह से गंगा-जमुनी तहजीब घुली नजर आई। शहर के विशेश्वरगंज स्थित नमाज के दौरान रंग-बिरंगे परिधानों ने पहुंचे नन्हें-मुन्ने एक अलग झंटा बिखेर रहे थे। नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सुबह आठ बजे मुस्लिम बंधुओं का नमा*ज अदा करने के लिए ईदगाह के लिए घरों से निकलने का सिलसिला शुरु हो गया। नौ बजते-बजते ईदगाह के पास सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बंधु एकत्र हो गए। इस...