गया, फरवरी 25 -- जिले में कृषि विभाग उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्राकृतिक खेती और कृषि यांत्रिकीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम चरण में 695 किसानों को 2.45 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इस अनुदान से किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर सकेंगे और रसायन मुक्त खेती को अपनाने में सक्षम होंगे। विभाग का उद्देश्य खेती की लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाना और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस पहल से जिले में टिकाऊ और लाभकारी कृषि प्रणाली को नई मजबूती मिलने की उम्मीद बढ़ी है। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले के 15 प्रखंडों में प्राकृतिक खेती को व्यापक रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में 750 हेक्टेयर भूमि पर 1875 किसान रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य लागत कम करना, मि...