खगडि़या, मार्च 26 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय चैती छठ का अनुष्ठान बुधवार को संपन्न हो गया। ननगर परिषद क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलनी में बुधवार की सुबह चैती छठ पर सुबह के अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं शहर के सीढ़ी घाट समेत विभिन्न जगहों पर चैती छठ पर्व मनाया गया। चार दिवसीय चैती छठ के मौके पर अंतिम दिन संध्या उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए अहले सुबह ही लोग अपने घरों से घाट की ओर रवाना हुए। जैसे ही भगवान भास्कर की लालिमा पर लोगों नजर पड़ी, लोगों ने अर्घ्य देना शुरू किया। और लोगों में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। वहीं छठ पर्व के संपन्न होने के साथ ही व्रतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.