अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा, संवाददाता। रंगों का त्योहार होली बुधवार को जिलेभर में उल्लास संग मनाया गया। रंग, गुलाल से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ रही। होली गीतों पर युवाओं की टोलियां गली-गली थिरकीं। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली के रंग में रंगे दिखे। हर तरफ होली की धूम रही।जिले में होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। किसी भी स्थान से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं रही। सोमवार शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते होली नहीं खेली गई। बुधवार सुबह होते ही लोग होली की मस्ती में डूब गए। होली की गूंज हर गली, हर मोहल्ले में सुनाई दी। हालांकि मौसम में ठंडापन था, लेकिन बच्चों एवं युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई होली के रंग में रंग गया। होली गीतों पर लोग जमकर थिरके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.