पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एचआईवी को लेकर उच्च जोखिम वाले 15 स्थल चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर एचआईवी जांच एवं जागरुकता शिविर की शुरुआत की गई। यह शिविर दो माह से अधिक समय तक चलेगा। जिला एड्स कंट्रोल आफिसर डॉ. मो. तनवीर हैदर बताते हैं कि जांच शिविर आयोजित करने के पीछे उद्देश्य है कि जो भी चिन्हित क्षेत्र हैं ऐसे जगहों से अधिक से अधिक लोगों को खोज कर एआरटी सेंटर से जोड़ना है। इसके पीछे मकसद है कि समय रहते एआरटी सेंटर से जोड़ने पर चिन्हित रोगी की जरूरी जांच, जरूरी सलाह और दवा आदि की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा और समय रहते इस रोग से बचाया जा सकेगा। यहां एआरटी सेंटर के माध्यम से एचआईवी पॉजिटिव रोगी को समुचित चिकित्सका का लाभ मिल रहा है। शिविर के माध्यम से इस दिशा में छिपे हुए रोगी को चिकित्सा सेवा का लाभ दिलाना है, ...