सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश के साथ- कृषि प्रसार सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वालम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना योजना के तहत, जिले में इस साल 11 एग्री जंक्शन केन्द्र बनेंगे। कृषि स्नातकों से 30 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। डीडी कृषि संदीप पाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले बेरोजगार जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन, जो किसी राज्य/केन्द्र विशावविद्यालय से डिग्रीधारी है, पात्र होंगे। आयु 40 वर्ष से अधिक न हो। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं को आयु में 5 वर्ष की छुट रहेगी। डीएम/सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी चयन करेगी। आ...