जिले में इस साल बनेंगे 33 हजार व्यक्तिगत शौचालय
प्रयागराज, मई 29 -- जिले में इस साल 33 हजार व्यक्तिगत शौचालय का लक्ष्य लिया गया है। जून महीने तक आठ हजार शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें दो हजार का सत्यापन पूरा हो चुका है और भुगतान दो से तीन दिन के भीतर कर दिया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायती राज विभाग को इस बार 33 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया गया है। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालय के भुगतान के नियमों में भी अब आसानी की गई है। अब तक प्रदेश कोषागार से भुगतान होता था। जिससे कई बार विलंब से राशि आती थी। अब जिला कोषागार से ही भुगतान होगा। जिसके लिए डीएम ने अनुमोदन लिया जाएग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.