जिले में इस साल अबतक टीबी के 382 मरीज चिह्नित, चल रहा इलाज
कोडरमा, जून 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में 24 मार्च से टीबी उन्मूलन को लेकर लगातार 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल वर्ष 2026 में अबतक 382 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इसके अलावा इस साल अबतक 19,500 मरीजों की स्क्रीनिंग कराई गई। मालूम हो कि कोडरमा जिले के 174 गांव हाई रिस्क जोन मे आते हैं। इन गांवों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मालूम हो कि झारखंड सरकार ने राज्य को वर्ष 2029 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वास्थ्य विभाग इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिलास्तर पर एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चला रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में इलाजरत है 426 टीबी धनात्मक रोगी कोडरमा जिले में इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। कोडरमा सदर अस्पताल परिसर में संचालित जिला यक्ष्मा विभाग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.