मथुरा, मई 1 -- हरित आवरण बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर शासन ने इस वर्ष जिले को 33.30 लाख पौधरोपण का लक्ष्य सौंपा है। इस बार वन विभाग के साथ कुल 23 विभाग मिलकर अभियान को सफल बनाएंगे। पौधरोपण के लिए शासन ने 1 से 30 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया है। शासन द्वारा विभागवार लक्ष्य भी तय कर दिए गए हैं, ताकि समन्वित तरीके से लक्ष्य पूरा किया जा सके। इसमें सबसे अधिक जिम्मेदारी ग्राम विकास विभाग को दी गई है, जिसे 18.22 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि वन विभाग को 4.52 लाख, कृषि विभाग को 3.50 लाख, उद्यान विभाग को 2.10 लाख और पर्यावरण विभाग को 1.86 लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। यह भी पढ़ें- इस साल जिले में 11 लाख कम होगा पौधरोपणअन्य विभागों का लक्ष्य इसके अलावा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को 35 हजार, नगर विकास विभाग, रेशम विभ...