कटिहार, नवम्बर 9 -- कटिहार , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रबी 2025 सीजन में कटिहार जिले के किसानों के खेतों में इस बार रबी फसलों की हरियाली लहराने वाली है। कृषि विभाग ने जिले के सभी 16 प्रखंडों में कुल 1,24,437.9 हेक्टेयर भूमि में विभिन्न फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि यह लक्ष्य बीते वर्ष की तुलना में अधिक है। इस वर्ष अधिकतर किसानों ने सरसों, मक्का और गेहूं जैसी नकदी फसलों में रुचि दिखाई है। 91,991.10 हेक्टेयर में होगा मक्का की खेती जिले में मक्का की खेती 91,991.10 हेक्टेयर में की जाएगी, जो कुल क्षेत्रफल का सबसे बड़ा हिस्सा है। इसके बाद गेहूं का लक्ष्य 16,332.24 हेक्टेयर और सरसों (राई) का 10,017.40 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। इसके अलावा दलहन फसलों में मसूर 3,011.65 हेक्टेयर, चना 158.9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.