गाज़ियाबाद, जून 29 -- -बढ़ोतरी के पीछे सरकार की ईवी पॉलिसी बड़ा कारण यह भी पढ़ें- 1 लाख तक का इंसेंटिव, रोड टैक्स माफ; एक जुलाई से लागू हो रही दिल्ली की नई EV पॉलिसी में क्या खास? गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का चलन लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका भारत युद्ध के बीच ईंधन की कमी के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदबढ़ी। इसके बाद जिले में पंजीकृत ईवी की संख्या 59,703 तक पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक हिस्सेदारी ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 35,412 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, जो कुल इलेक्ट्रिक वाहनों का सबसे भाग है। कम लागत, आसान संचालन और बेहतर कमाई के कारण लोगों ने ई-रिक्शा को रोजी रोटी का मुख्य जरिया बना लिया है। वहीं, 15,522 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन यह संकेत देते हैं ...