मुंगेर, जनवरी 3 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में उर्वरकों की कमी नहीं होने दी जायेगी। उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध भंडारण करने पर कार्रवाई की जायेगी। जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता ने कहा कि जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध भंडारण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा किसानों को समय पर एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना कृषि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। और इसके लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कृषि विभाग द्वारा जिला प्रशासन की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यालय स्तर से गठित उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) की टीमें भी नियमित रूप से विभिन्न प्रखंडों में जाकर उर्वरक प्रतिष्ठानों, गोदामों एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.