अररिया, दिसम्बर 9 -- अररिया, निज प्रतिनिधि प्रशासनिक उदासीनता और जागरूकता की कमी के चलते जिले में सरकार की अति महत्वाकांक्षी जन आरोग्य योजना की स्थिति बद से बदतर है। वर्ष 2018 में केन्द्र सरकार की ओर से योजना लांच होने के बाद समाज गरीब तबके के लोगों में काफी उम्मीद थी कि अब गंभीर रोगों के ईलाज के लिए उन्हें न तो साहूकारों से कर्ज लेना पड़ेगा और ना ही जमीन और जेवरात बेचना पड़ेगा। लेकिन योजना के लॉन्च हुए सात साल बीतने के बाद भी जिले के ज्यादातर लोगों तक योजना का लाभ नहीं पहुंच सका। हालांकि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कभी कभार कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है और लोगों को लाभ लेने के प्रति जागरूक किया जा रहा है बावजूद अबतक केवल साढ़े 30 हजार लोग ही इस योजना का लाभ उठा पाए हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने में न तो लाभार्थी दिलचस्पी दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.